BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जानिए रुद्राक्ष को धारण करने के ये अद्भुत लाभ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, November 22, 2021

जानिए रुद्राक्ष को धारण करने के ये अद्भुत लाभ



रुद्राक्ष शब्द सनातन धर्म से जुड़ा है। रुद्राक्ष वृक्ष एवं बीज दोनों ही रुद्राक्ष कहलाते हैं। संस्कृत में, रुद्राक्ष का मतलब रुद्राक्ष फल के साथ-साथ रुद्राक्ष का वृक्ष भी है। रुद्राक्ष का वृक्ष नेपाल, इंडोनेशिया, जावा, सुमात्रा एवं बर्मा के पहाड़ों और पहाड़ी इलाकों में उगता है। इसके पत्ते हरे रंग के एवं फल भूरे रंग के एवं स्वाद में खट्टे होते हैं। रुद्राक्ष के फल आध्यात्मिक मूल्यों की वजह से मनुष्य को भी सुशोभित करते हैं। प्राचीन भारतीय शास्त्रों के मुताबिक, रुद्राक्ष महादेव की आंखों से विकसित हुआ है, इसलिए इसे रुद्राक्ष बोला जाता है। रुद्र का मतलब है महादेव एवं अक्ष का मतलब है आंखें शिव पुराण में रुद्राक्ष की उत्पत्ति को महादेव के आंसू के तौर पर वर्णित किया गया है। सभी मनुष्यों के कल्याण के लिए कई सालों तक ध्यान करने के पश्चात् जब महादेव ने अपनी आंखें खोलीं, तो आंसुओं की बूंदें गिरी एवं धरती मां ने रुद्राक्ष के वृक्षों को जन्म दिया।

रुद्राक्ष शरीर में शक्ति पैदा करता है, जो बीमारियों से लड़ता है जिससे सेहत में सुधार होता है। आयुर्वेद के मुताबिक, रुद्राक्ष शरीर को मजबूत करता है। ये रक्त की अशुद्धियों को दूर करता है। ये मानव शरीर के भीतर के साथ-साथ बाहर के बैक्टीरिया को भी दूर करता है। रुद्राक्ष सिर दर्द , खांसी , लकवा, ब्लड प्रेशर तथा हृदय रोग से संबंधी दिक्कतों को दूर करता है।

वही रुद्राक्ष को धारण करने से फेस पर चमक आती है, जिससे व्यक्तित्व शांत एवं आकर्षक होता है। जप के लिए रुद्राक्ष की माला का उपयोग किया जाता है। जप की प्रक्रिया जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए आध्यात्मिक शक्ति एवं आत्मविश्वास को बढ़ाती है। इसलिए रुद्राक्ष के बीज स्वास्थ्य लाभ एवं आध्यात्मिक लाभ प्रदान करने के लिए फलदायी हैं।

No comments:

Post a Comment